एक्सियस वेबसाइट के अनुसार, ट्रम्प ने वाइट हाउस ब्रीफ़िंग में राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के अधिकारी से कहा कि हमें अमरीका की ओर बढ़ने वाले चक्रिवात को रोकने के लिए उस पर परमाणु बम से हमला करना चाहिए। उन्होंने कहाः "मैं समझ गया, हम क्यों न उस पर परमाणु बम मार दें।"
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प अब तक कई बार यह बात दोहरा चुके हैं।
इस रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने एक चक्रवात तूफ़ान आने के समय वाइट हाउस में कहा थाः "अफ़्रीक़ा के तटों पर बनने वाला चक्रवाती तूफ़ान एटलांटिक महासागर की ओर बढ़ गया है, इसलिए हमें उस पर परमाणु बम मारना चाहिए कि ताकि वह रुक जाए।"
ट्रम्प ने यह विचार ऐसी स्थिति में पेश किया है कि वैज्ञानिक और अमरीका के राष्ट्रीय महासागरीय व पर्यावरण विभाग ने बल दिया है कि इस विचार से मुश्किल हल नहीं होगी।
अमरीका के राष्ट्रीय महासागरीय व पर्यावरण विभाग का कहना हैः "इस विचार से न सिर्फ़ यह कि तूफ़ान नहीं रुकेगा, बल्कि इस विचार में रेडियोधर्मिता की समस्या को नज़रअंदाज़ किया गया है क्योंकि रेडियोधर्मिता हवा के रुख़ पर तेज़ी से बढ़ेगी और ज़मीनों को नुक़सान पहुंचाने के साथ साथ पर्यावरण पर विनाशकारी असर डालेगी। यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि यह अच्छा विचार नहीं है।"
लगता है आजकल अमरीकी राष्ट्रपति के मन में परमाणु बम मारने का विचार सवार है।
अभी हाल में ट्रम्प ने कहा था कि हम चाहें तो अफ़ग़ान युद्ध चुटकी बजाते हुए जीत सकते हैं लेकिन हम 1 करोड़ लोगों पर परमाणु बम मारना नहीं चाहते।